चार दिन में यूजी-पीजी में 27 हजार पंजीयन..!
भोपाल,
अब तक यूजी-पीजी में 26,827 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराकर 15,194 ने सत्यापन कराया है। वहीं एनसीटीई के विभिन्न कोर्सों में 12527 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराए हैं। इनमें से 8659 ने चॉइस फिलिंग कर 1552 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज भी सत्यापित कराए है।
यह है यूजी-पीजी की स्थिति:
यूजी में 24,240 विद्यार्थी के पंजीयन हुए हैं, जबकि 36, 962 ने चॉइस फिलिंग कर 14.651 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया है। यूजी में 24,240 विद्यार्थी के पंजीयन हुए हैं, जबकि 36,962 ने चॉइस फिलिंग कर 14,651 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया है। इसी प्रकार पीजी में 2587 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराकर 1862 ने चॉइस फिलिंग की है. इनमें से 543 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित हो चुके हैं।
यह है अंतिम तारीख:
प्रदेश के 996 निजी और सरकारी कॉलेजों में यूजी-पीजी की 6.71 लाख सीटों पर इस बार केवल एक मुख्य राउंड चलाया जाएगा। यूजी के विद्यार्थी 30 मई पंजीयन व एक जून तक दस्तावेजों के सत्यापन करा सकते हैं। बीएड में रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख 21 मई है।
कॉलेज की स्थिति
प्रदेश में कॉलेजों की कुल संख्या 996
सरकारी कॉलेज 421
निजी कॉलेज- 533
अनुदान प्राप्त निजी कॉलेज 42
सीटों की स्थिति
कॉलेजों में यूजी-पीजी की कुल सीटें
6,71,705
यूजी की कुल सीटें- 5,08, 179