भोपाल: राज्य के नर्मदापुरम जिले के मढ़ई स्थित रिसोर्ट ग्रीन स्केप में एमपी ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा मोटर बोट चालन एवं मरम्मत का प्रशिक्षण दिया गया। इस आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, सीधी, पायली, गांधीसागर अभ्यारण्य से 16 एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम से 8, इस प्रकार कुल 24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
मोटर बोट चालन एवं मरम्मत कार्य का प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा के मदन मोहन राव द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बोट चालन, तैराकी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणाथियों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की ओर से टीशर्ट, कैप, डायरी, पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा की ओर से बोट चालन का लाइसेंस दिया जाएगा।
डॉ. नवीन आनंद जोशी