भोपाल: राज्य का उच्च शिक्षा विभाग शासकीय महाविद्यालयों में कंप्यूटर एवं प्रबंधन में शिक्षा प्राप्त करने वाले दो हजार नि:शक्त विद्यार्थियों को 1500 रुपये प्रति माह जीवन निर्वाह भत्ता तथा नगर निगम क्षेत्र में 500 रुपये एवं नगर पालिका क्षेत्र में 300 रुपये प्रति माह परिवहन भत्ता दिया जायेगा।
इसके अलावा, कंप्यूटर एवं प्रबंधन में शिक्षा हेतु ली जाने वाली फीस का भी भुगतान किया जायेगा। इसकी स्कीम जारी कर आवेदन मांगे गये हैं तथा मेरिट के आधार पर नि:शक्त विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। इस स्कीम में वही नि:शक्त विद्यार्थी चयनित हों जिनकी नि:शक्तता 40 प्रतिशत या इससे अधिक है। उनके अभिभावकों की सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिये।
डॉ. नवीन आनंद जोशी