दतिया। केंद्रीय केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को दतिया आए. उन्होंने मां पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की. पीतांबरा पीठ में बगुलामुखी देवी की पूजा अर्चना के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत ने शिवजी की पूजा अर्चना भी की. उन्होंने विधिवत शिवाभिषेक किया.

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को मां पीताबंरा की शरण में पहुंचे। उनके दतिया आगमन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी आ जुटे. केन्द्रीय मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे और मां बगुलामुखी की विधिविधान से पूजा अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर मां बगुलामुखी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि मां पीतांबरा को राजसत्ता की देवी कहा जाता है, शत्रुओं को शांत करने के लिए माता बगुलामुखी की पूजा, अर्चना और जाप किए जाते हैं.

बगुलामुखी देवी की पूजा—अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत वन खंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।