MP में घटते वोटिंग प्रतिशत को सुधारने का अनोखा प्रयास, 200 कलाकारों ने 72 घंटे में बनाया ये खास फ्लेक्स


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Loksabha Election 2024: एमपी में गिरते मतदान प्रतिशत पर चिंता जताते हुए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं..!!

MP Loksabha Election 2024: इंदौर में मतदाता जागरूकता के लिए अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्डबोर्ड पर फ्लेक्स के जरिए मध्य प्रदेश का नक्शा दिखाया गया। इसे बनाने में करीब 250 वॉलेंटियर्स ने मदद की। 200 से ज्यादा कलाकारों ने 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद इसे बनाया।

कलाकारों ने करीब ढाई हजार वर्गफीट का नक्शा तैयार किया। जिसे ड्रोन की मदद से तस्वीर में कैद किया गया। यह नक्शा मानव श्रृंखला की मदद से बनाया गया था और इसे बनाने में लगभग 500 किलोग्राम कार्डबोर्ड टेप और फ्लेक्स का उपयोग किया गया।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और दो चरण पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत पहले चरण से ज्यादा घट गया है। ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इंदौर में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें जागरूकता के लिए एक निजी संस्था द्वारा अभियान चलाया गया। इसी मुहिम के तहत इंदौर के गांधी हॉल परिसर में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोग घरों से निकलकर वोट करना है, ताकि देश में एक मजबूत सरकार बन सके। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही प्रयास होते रहे तो देश में एक मजबूत सरकार बनेगी और देश भविष्य में आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।