MP News: आसमान से गिरती पानी की बूंदे और उसी आसमान को छूती टमाटर की कीमतें आम आदमी को परेशान कर रहीं हैं. 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब सीधे 160 रुपए के पार पहुंच गया है.

पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस और खाने-पीने की चीजों के बाद अब सब्जियों के आसमान छूते भाव कहीं न कहीं विपक्ष के लिए सरकार को घेरने का एक जरिया भी बना गया हैं.

यहीं कारण है कि पहले राजधानी भोपाल में कांग्रेसी तिजोरी लेकर सब्जी खरीदने पहुंचे थे. तो वहीं, अब मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भी कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया.

यहां, कांग्रेसी नेता टमाटर खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने पहुंच गए. लोन नहीं मिला तो बैंक के बाहर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

दरअसल, सिवनी में कांग्रेस नेता राजा खान मुबीन कई कार्यकर्ताओं के साथ टमाटर खरीदने के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे. हालांकि, लोन नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

वैसे, चुनावी साल में महंगाई के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरने के लिए कांग्रेसी नेता किसी भी हद तक जाकर जोर आजमाइश में लगे हुए हैं.