दरअसल मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यूपी में बीजेपी निकल जाएगी उत्तराखंड में भी लेकिन इस बयान को कांग्रेस ने इस रूप में पेश किया कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बीजेपी की हार स्वीकार कर ली है| कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के इस बयान को वायरल कर दिया|
कांग्रेस ने कहा कि मामा जी ने उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति की सच्चाई बता दी है शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है|
कृपया मोबाइल बंद कीजिये…
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) February 10, 2022
मामाजी उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति की सच्चाई बता रहे है…
कह रहे है कि यूपी में संदेह नही लेकिन उत्तराखंड में…?
प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है…
मोबाइल बंद होने के बाद तो मामाजी ने सभी को उत्तराखंड का परिणाम भी बता दिया… pic.twitter.com/HQL8LVRu3R
इधर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहीं भी यह नहीं कहा कि उत्तराखंड हार रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने तोड़ मरोड़ कर डर्टी पॉलिटिक्स शुरू कर दी इसे कहते हैं खिसियानी कांग्रेस खंबा नोचे|
जैसे ही शिवराज जी ने कहा कि हम उत्तरप्रदेश तो जीत ही रहें हैं पर उत्तराखंड भी "निकाल" रहें हैं, यानि कि जीत रहे हैं !
— Dr.Hitesh Bajpai (@drhiteshbajpai) February 11, 2022
बस कमलनाथ की कांग्रेस की "चूलें" हिल गयीं !
डर्टी-ट्रिक्स डिपार्टमेंट शुरू हो गया !
इसी को कहते हैं "खिसियानी कांग्रेस खम्बा नोचे" !
😅🙏✌️✌️@ChouhanShivraj
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बात करते हुए कहा कि मैं आज ऑन रिकॉर्ड आपके बीच में कह रहा हूं पिछली बार से ज्यादा सीटें लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मैं पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा
हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित प्रेस वार्ता। https://t.co/eqbKt7yUxO
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 11, 2022
शिवराज सिंह ने क्या कहा ?
यह वही कांग्रेस है, जिसने मध्यप्रदेश में 10 दिन में किसानों का 2 लाख रुपया तक कर्ज माफ करने वादा किया था, धेला माफ नहीं किया। आज उत्तराखण्ड में कांग्रेस चार धाम, चार काम का वादा कर रही। चुनाव में लुभावने वादे करते हैं और चुनाव के बाद उसे भूल जाते हैं:
मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उनके नेतृत्व में #COVID19 रोधी वैक्सीन का निर्माण हुआ। कांग्रेस के जमाने में भारत सदैव दूसरे देशों से वैक्सीनों की मांग किया करता था:सीएम श्री @chauhanshivraj