मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में स्टार प्रचारक हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम शिवराज ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए यादव की तुलना औरंगजेब से कर दी। दरअसल, चुनावी दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, बीजेपी और सपा नेताओं के बीच जोरदार खींचतान देखने को मिल रही है। राज्य में अब तक तीन चरणों में मतदान हो चुका है और अगले चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस समय बीजेपी के कई दिग्गज नेता रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
#WATCH अखिलेश यादव आज के औरंगज़ेब है। जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह आप का क्या होगा। यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह मुलायम सिंह यादव ने कहा था। औरंगज़ेब ने भी यही किया था अपने बाप को जेल में बंद कर दिया भाईयों का कत्ल कर दिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देवरिया pic.twitter.com/wuWqc5AQdx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022
सीएम शिवराज ने अखिलेश यादव को बताया औरंगजेब :
सीएम शिवराज ने कहा, अखिलेश यादव आज के औरंगज़ेब है। जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह आप का क्या होगा। यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह मुलायम सिंह यादव ने कहा था। औरंगज़ेब ने भी यही किया था अपने बाप को जेल में बंद कर दिया भाईयों का कत्ल कर दिया।
जुबानी जंग हुई तेज :
अब चौथे चरण के लिए अभियान चल रहा है। सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल जहां सपा की पिछली विफलताओं को मान रहा है, वहीं अखिलेश योगी सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ। आइए आपको बताते हैं तीसरे चरण में किन सीटों पर वोटिंग हुई थी। 2017 में बीजेपी ने इनमें से 49 सीटें जीती थीं। जबकि सपा को सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली है। इस चरण में कांग्रेस को 1 सीट और बसपा को एक भी सीट नहीं मिली।
तीसरे चरण की करहल सीट पर भी सबकी निगाहें थीं, जहां से खुद अखिलेश मैदान में उतरे थे। उनके खिलाफ बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी 1992 में यहां चुनाव हार गई थी।