लखनऊ के मलिहाबाद के काजी खेड़ा गांव में दो बच्चे सड़क पर चल रहे थे। इनमें से एक बच्चा एक दूसरे मासूम बच्चे को गोद में लिए था। तभी एक कार सवार ने अपनी स्विफ्ट डेजायर कार इन बच्चों की तरफ मोड़ दी और इन मासूमों को रौंद डाला।
इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने बताया कि मलिहाबाद के काजी खेड़ा गांव में 4 से 8 साल के 3 बच्चे गांव में खेल रहे थे। तभी गांव के रहने वाले गोविंद यादव ने स्विफ्ट डेजायर कार से बच्चों को टक्कर मार दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 504 और 307 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई और गवाहों के बयान लिए गए तो पता चला कि धारा 307 के तहत मामला नहीं बनता, बल्कि दुर्घटना का मामला बनता है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है, कि आरोपी की बच्चों के पिता से पुरानी रंजिश थी।