फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का चोली दामन का साथ रहा है। ऐसे कई नेता हैं, जो अभिनेता से नेता बने हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक पक्ष बिताने के बाद कई अभिनेताओं ने अपनी सेकेंण्ड इनिंग के रूप में सियासत में एंट्री ली है।

कब क्या हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। देश की कई नामचीन हस्तियों ने राजनीति में प्रवेश किया है। फिल्म इंडस्ट्री का राजनीति के काफी करीबी रिश्ता रहा है। 

अमिताभ बच्चन का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा हुआ है। इस बीच, अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के राजनीति में प्रवेश की खबर ने सत्ता के गलिय़ारे में हलचल पैदा कर दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन, इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। जूनियर बच्चन के राजनीति में प्रवेश ने शहर के लोगों को एक नया चर्चा करने का मुद्दा दे दिया है लेकिन समाजवादी पार्टी या बच्चन परिवार ने अभी तक इस तरह के संकेत नहीं दिए हैं। लेकिन इस खबर ने हर तरफ हलचल मचा दी है।

अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद की राजनीति के साथ पुराना संबंध रहा है। अमिताभ बच्चन इस सीट से सांसद रहे हैं और उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा को एक बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, बिग बी ने बाद में इस्तीफा दे दिया और फिर राजनीति से विदाई ले ली।

लेकिन इतिहास शायद एक बार फिर खुद को दोहराने जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने जिन हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था उनकी बेटी रीता जोशी वर्तमान में सांसद हैं। अभिषेक बच्चन के चुनाव लड़ने की ख़बर ने यहा के लोगों के दिलो और दिमाक में एक सस्पेंस और दिलचस्पी पैदा कर दी है।

जूनियर बच्चन के चुनावी समर में उतरने से यहां पर एक दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिल सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह ही अपनी पॉपुलेरिटी को भुना पाते हैं या नहीं।