हर किसी का सपना होता है, कि उसका अपना एक घर हो। जिसमें वो अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी से अपना जीवन यापन कर सके। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने गरीब लोगों के घर का सपना साकार किया है। CM योगी को वैसे भी उनके फैसलों और बिना किसी डर के माफिया को सफाया करने के लिए जाना जाता है।
इस बार CM योगी ने प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में 226 विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन भी किया।
शुक्रवार की सुबह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में जब CM योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी तो वे खुशी से झूम उठे।
इस मौके पर बोलते हुए CM योगी ने कहा, “प्रदेश भर के सभी विकास प्राधीकरण इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। मैं सभी विकास प्राधिकरण से कहना चाहूंगा कि वे भी अपने यहां माफियाओं से छुड़ाई ज़मीनों पर ऐसे गरीबों के लिए आशियाना बनाएं और उन गरीबों को उनका अधिकार देने का कार्य करेंगे तो यह लोगों के मन में विश्वास पैदा करने का काम करेगा।”
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपते समय लाभार्थियों में से एक जाहिदा फातिमा ने भावुक होकर कहा, ''मैं बहुत खुश हूं. यह मेरी मां और मेरा सपना था कि हमारा अपना घर हो. हमने अपना घर बना लिया है'' यह। हम यहां 30 साल से रह रहे हैं। हम किराए के मकान में रह रहे हैं। हमारे पास योगी जी को धन्यवाद देने के लिए बहुत कम है। अन्य लाभार्थियों की भी ऐसी ही प्रतिक्रिया थी।