माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों के चलते यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी है। जिसके चलते बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीस्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यूपी के कानपुर में होने वाली कथा के आयोजन को केंसिल कर दिया गया है।
इस बात की जानकारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद ही वीडियो जारी करके दी है। उनका कहना है यूपी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रत्येक व्यासपीठ और आचार्य का ये कर्तव्य है, कि सबके हित के लिए चिंतन करें। इसी को देखते हुए हम नहीं चाहते कि वहां पर रहने वाले किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचे या किसी भी तरह की सरकार ने जो फैसला लिया है उस पर असर पड़े। इसी को देखते हुए हम वहां पर 17 अप्रेल से 21 अप्रेल तक होने वाली 5 दिवसीय हनुमंत कथा के आयोजन को स्थगित करने का फैसता कर रहे हैं।
https://twitter.com/bageshwardham/status/1647667716025884672?s=20
बाबा जी का कहना था कि हमने भारतीय संविधान को स्वीकार किया है और हम इसका सम्मान करते हैं। पूरे प्रदेश में इस समय दारा 144 लागू है। इसी वजह से हम कानपुर में कथा के आयोजन को रोक रहे हैं। जब स्थितियां सामान्य हो जाएंगी जब अनुकूल समय आएगा तो हम यहां कथा का आयोजन करेंगे।