बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री महबतपुर एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की।

ं

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजा करने के बाद मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कासी विश्वनाथ के दरबार में उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रार्थना की।

ं

बाबा बागेश्वर के काशी पहुंचने पर उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और युवा भरतपुर हवाई अड्डे से विश्वनाथ मंदिर की ओर उमड़ते दिखे। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के स्वागत में काफी देर तक हर-हर महादेव के नारे लगाए गए।

ं

बाबा बागेश्वर के अनुयायियों की भारी भीड़ को देखते हुए विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। साथ ही पुलिस भी अलर्ट रही।