डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से गैंगरेप, ब्लेड से शरीर पर लिखा नाम 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पुलिस ने विनय ठाकुर, अमन और अजय के साथ 5 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज़ किया है..!

उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न सिर्फ नाबालिग से गैंगेरप किया बल्कि एक आरोपी ने ब्लेड से पीड़िता के शरीर पर अपना नाम तक लिख डाला। 

पुलिस ने विनय ठाकुर, अमन और अजय के साथ 5 अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज़ किया है। बताया जा रहा है कि विनय, अमन और अजय पर रेप का आरोप है जबकि अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप है। 

कानपूर पुलिस के मुताबिक़ हैवानियत की यह घटना थाना क्षेत्र बर्रा में हुई है। नाबालिग युवती से दुष्कर्म प्रकरण में मुख्य आरोपी विनय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पीड़िता के पिता के मुताबिक़ उनकी 16 वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही के एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया था, जहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म किया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो उसका वीडियो बना लिया और उसकी पिटाई कर दी।