देशभर में भगवान राम के जन्मोत्सव का त्यौहार रामनवमी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। राम नवमी के मौके पर जगह-जगह पर अखण्ड रामायण पाठ, हवन, पूजन और भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।

रामनवमी के इस पावन मौके पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को देखकर रामजन्म भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य के अपडेट के संबंध में जाना जा सकता है।

वीडियो को VHP नेता और राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर चंपत राय ने देश वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं। 

वीडियो में अयोध्या मे चल रहे निर्माण कार्य को देखकर ही इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि राम मंदिर कितना भव्य और आकर्षक होगा। पत्थरों पर बारीकी से की गई नक्काशी, द्वार, खंबे सभी का नज़ारा अद्भुत है।