उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चूहे के कत्ल के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है। बरेली के आईवीआरआई में वैज्ञानिकों ने चूहे का पोस्टमॉर्टम किया है और रिर्पोट में कहा है कि चूहे की मौत नाली के पानी में डूबने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि और चूहे के फेफड़े और लीवर पहले से ही काफी खराब थे। जिसकी वजह से चूहे का ज्यादा समय तक जिंदा रह पाना नामुमकिन था। यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदाय के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा 25 नवंबर की दोपहर बदायूं के गांधी ग्राउंड चौराहे के पास से गुजर रहे थे तब उन्हें मनोज कुमार नाम के युवक को चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबाते हुए नजर आया। उन्होंने तत्काल नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद विकेंद्र ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चूहे के शव को सील किया और बदायूं के पशु चिकित्सालय में भेजा। पहले तो स्टाफ संसाधनों के अभाव में पोस्टमॉर्टम करने से इंकार कर दिया मगर वादी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बरेली स्थित आईवीआरआई में चूहे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

दो डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम

आईवीआरआई के 'वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर केपी सिंह का कहना है कि देश में चूहे के पोस्टमार्टम होने का यह पहला मामला है। पोस्टमार्टम करने के बाद चूहे के अन्य अंगों की माइक्रोस्कोप से जांच की गई। पैथोलॉजिस्ट अशोक कुमार व डा पवन कुमार ने चूहे का पोस्टमार्टम किया। जिससे यह पता चला कि फेफड़ों में नाली के पानी की गंदगी के कोई विशेष नहीं मिले। उसकी मौत दम घुटने से नहीं हुई। चूहे के फेफड़े और लीवर पहले से ही खराब थे और चूहा कई बीमारी से ग्रसित था, जिसकी वजह से उसका बच पाना बेहद मुश्किल था।