सोशल मीडिया पर सड़क के धंसने का एक वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है, कि ये वीडियो उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। जहां देखते ही देखते एक सड़क धसक गई और यहां पर सड़क के बीचों-बीच कई फीट गहरा गड्ढा हो गया।
सड़क के धसने को लेकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने योगी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यूपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए, लिखा है- ये गया विकास गड्ढे में। भाजपा वालों ने तो विकास की कब्र राजधानी लखनऊ में ही खोद दी है।