श्रद्धा वॉकर की जघन्य हत्या के बाद देश में लिव इन रिलेशन और लव जिहाद को लेकर बड़ी बहस शुरू हो चुकी है। वहीं इस केस की आड़ में कुछ तत्व सामाजिक ताने बाने को प्रदूषित भी कर रहे हैं। बुलंदशहर पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स श्रद्धा की हत्या को जस्टिफाई करते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें करता नजर आ रहा था। यह शख्स अपना नाम राशिद खान बताते हुए यह कहते दिख रहा था कि आदमी का जब दिमाग खराब होता है तो वह 35 क्या 36 टुकड़े तक कर देता है। यही नहीं वह यह तक बताता है कि 36 टुकड़े कैसे किये जाएं।
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस शख्स की तलाशकी गई। जब पुलिस इस तक पहुंची तो खुलासा हुआ कि राशिद खान बनकर जो शख़्स ऐसी घिनौनी बात कर रहा था दरअसल वह राशिद खान न होकर विकास कुमार था।
उत्तरप्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने विकास को अरेस्ट कर लिया है लेकिन इस वाकए से इतना साफ हो गया है कि श्रद्धा वॉकर जैसे जघन्य हत्याकांड पर भी लोग नपफरत फैलान से बाज नहीं आ रहे हैं।