सोशल मीडिया पर आरिफ और उसके दोस्त सारस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सारस कानपुर के चिड़िया घर में एक सेल में बंद है, लेकिन जैसे ही सारस आरिफ को देखता है उसकी खुशी का की ठिकाना नहीं रहता।

सोशल मीडिया पर लोग जमकर वीडियो को शेयर कर रहे हैं, यूजर्स का कहना है, कि एक बेजुबान की मोहब्बत देखिए महीनों दिनों बाद जब कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ को दोस्त सारस ने देखा तो उसकी खुशी का आलम देखने लायक था। इस नफरत के दौर में बेजुबान मोहब्बत समझता है पर ये नफरती नहीं ! अफसोस

उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने अमेठी जिले के रहने वाले आरिफ से सारस को पकड़ा। इसके बाद इसे रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले जाया गया फिर सारस को कानपुर जू भेज दिया गया था। चिडिय़ाघर में सारस को 15 दिनों तक पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया।

कानपुर चिड़ियाघर डॉ. अनुराग सिंह का कहना है कि निर्देशक केके सिंह के निर्देश पर सारस पक्षी का तनाव कम करने के लिए उसे 15 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। कृपया जान लें कि कानपुर चिड़ियाघर में कई सारस और उनके लिए अलग बाड़े हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कानपुर में सारस पूरी तरह से सुरक्षित है और सामान्य स्थिति में लौट आएंगा।