उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार रामनगरी अयोध्या के धार्मिक पर्यटन स्थलों का कायाकल्प करने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के 37 धार्मिक पर्यटन स्थलों को पर्यटन सुविधा विकसित किए जाने के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है।

इन 37 धार्मिक पर्यटन स्थलों में पर्यटन सुविधाओं के विकास/निर्माण कार्य के लिए 68.80 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही 34.55 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। इस बजट से बिल्डिंग एवं आर्ट संरक्षण कार्य, पेंटिंग, विजिटर एमिनिटीज टॉयलेट, क्लॉर्क रूम, ड्रिंकिंग वाटर एंड शू रेक, स्ट्रीट फर्नीचर, स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन, रेलिंग फुुटपाथ, सीसीटीवी आदि कार्य कार्य कराए जाएंगे।

इन प्रमुख स्थल पर बढ़ेंगी सुविधाएं

जानकी घाट, बड़ा स्थान, दशरथभवन मंदिर, लक्ष्मण किला, मंगल भवन, अक्षरी मंदिर, राम कचेहरी मंदिर, ब्रम्ह कुंड गुरूद्वारा, रिषभ स्थान, पनास मंदिर, सियाराम किला, दिगंबर अखाड़ा, तुलसी चैाराहा मंदिर, कौशल्या घाट मंदिर, भारत महल मंदिर, हनुमान मंदिर, कालेराम मंदिर, नेपाली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, मयूर मंदिर, राम गुलेला मंदिर, करतलिया बाबा मंदिर, तिवारी मंदिर, वेद मंदिर, सिंघम मंदिर, गारापुर मंदिर, मणिराम दास छावनी मंदिर, बरेली मंदिर, रंग महल मंदिर, सीशराज महल मंदिर, मोतीहारी मंदिर, महादेव मंदिर, राम पुस्तकालय मंदिर, विद्या देवी मंदिर, देवकाली कुंड मंदिर, सरोवर मंदिर, धन्यानाष्य कुंड मंदिर आदि ।