एमपी के राजगढ़ ज़िले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सासी गांव से चोरी गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। इन जेवरों का वजन करीब 99 तोला आंका गया है।
इसी के साथ पुलिस ने 3,90,000 रुपये की नगदी भी मौके से बरामद की है। साथ ही 61 लाख रुपये का क़ीमती मशरूका भी बरामद किया गया है।
जिला राजगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सासी गांव से चोरी गए सोने के जेवरात वजनी करीब 99 तोला व नगदी 3,90,000 रुपये सहित कुल कीमती 61 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर 02 शातिर चोर किए गिरफ्तार। @DGP_MP @IGP_Bpl_Rural @mohdept @PHQ_Editorial @ProjsRajgarh pic.twitter.com/VMHwoU7u0A
— SP RAJGARH (@RajgarhSp) August 30, 2022
मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ़्तारी भी की है, बताया जा रहा है, कि गिरफ़्तार किए गए दोनों लोग शातिर चोर हैं। पुलिस को कई मामलों में इनकी काफी समय से तलाश थी।