एक लड़के के लिए भिड़ी 5 लड़कियां, मेले में दूसरी लड़की के साथ दिखा बॉयफ्रेंड, चले लात-मुक्के


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

एक ही लड़के के लिए 5-5 लड़कियां आपस में भिड़ गईं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है..!

वैसे तो किसी के लिए एक गर्ल फ्रेंड संभालना मुश्किल होता है, लेकिन क्या आपने एक ही लड़के के लिए 5-5 लड़कियों को लड़ते-भिड़ते देखा या सुना है। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।

एक ही लड़के के लिए 5-5 लड़कियां आपस में भिड़ गईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो बिहार के सोनपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में चार लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड को लेकर एक दूसरी लड़की की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। 

घटना सोनपुर के एक मेले के दौरान हुई। रिपोर्ट्स की माने तो लड़का अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ मेले में आया था। हंगामा तब हो गया, जब 4 लड़कियों के एक ग्रुप ने उस लड़के को लड़की के साथ देखा। इसके बाद वहां  बवाल मच गया।

बस फिर क्या था उन लड़कियों ने न आव देखा न ताव बस अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड के साथ दिखी उसकी तथा कथित गर्लफ्रेंड पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि उन चारों में से एक लड़की के उस लड़के के साथ भी संबंध थे।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि लड़कियों ने किस तरह से हमला करते हुए उस दूसरी गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। यहां तक कि लड़ाई के दौरान उन्होंने कपड़े तक फाड़ डाले।