एक रात आया बुखार फिर 61 साल से इस शख्स को नहीं आई नींद


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

वियतनाम में रहने वाले इन शख्स का नाम थाई एनजोक है..!

इस दुनिया में एक शख्स ऐसा है जिसे बीते 61 साल से नींद ही नहीं आ रही है। उसने कहा है कि 1962 के बाद से उसकी नींद हमेशा के लिए गायब हो गई। सालों से उसकी पत्नी, बच्चे किसी ने भी उसको सोते हुए नहीं देखा। दरअसल फेमस यूट्यूबर ड्रे बिन्सकी को दिए इंटरव्यू में शख्स ने अपनी कहानी बताई है। वियतनाम में रहने वाले इन शख्स का नाम थाई एनजोक है।

80 साल के एनजोक का कहना है कि एक रात उन्हें बुखार हुआ था और उस रात के बाद वो फिर कभी नहीं सो पाए. हालांकि, एनजोक की दिली इच्छा है कि उन्हें नींद आए। एक्सपर्ट इस तरह की बीमारी को इनसोम्निया या अनिद्रा कहते हैं। इसकी वजह से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड सकता है। लेकिन ऊपरी तौर पर एनजोक के स्वास्थ पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा।