लावणी डांसर गौतमी पाटिल का MMS लीक, निजी वीडियो वायरल 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सोशल मीडिया पर ये MMS जमकर वायरल हो रहा है..!

लोकप्रिय लावणी डांसर गौतमी पाटिल एक बार फिर खबरों में हैं। इस बार जो वजह है वो कुछ ख़ास अच्छी नहीं है। डांसर का एक निजी वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर ये MMS जमकर वायरल हो रहा है।

कथित तौर पर इस वीडियो को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तब रिकॉर्ड किया गया जब वे हाल ही में एक कार्यक्रम में कपड़े बदल रही थीं। हालांकि, उनके समूह के एक सदस्य द्वारा एक पुलिस शिकायत भी दर्ज की गई है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354-सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

वायरल वीडियो वीडियो 3 महीने पुराना बताया जा रहा है, इसे सांगली के बेदाग गांव में एक कार्यक्रम में लिया गया था। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर कहा कि आयोग ने पुलिस से 'महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध को रोकने के लिए एक कार्रवाई कार्यक्रम की घोषणा' करने को कहा है।

इसी साल जनवरी में गौतमी पाटिल का एक शख्स को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कथित तौर पर, उस व्यक्ति ने भारी भीड़ के बीच उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिसके बाद गौतमी ने उसकी धुनाई कर दी थी।