सीएम की सीट पर महिला ने कब्जा जमाया, हंगामा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

यह वाक्या इंडिगो की फ्लाइट का है, मुख्यमंत्री के साथ दो वरिष्ट आईएएस अफसर भी थे..!

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली से अगरतला जाने वाली फ्लाइट में उनकी सीट पर आकर एक महिला बैठ गई। मुख्यमंत्री का टिकट बिजनेस क्लास का था और महिला इकॉनमी क्लास में सफर कर रही थी। इसके बावजूद वह सीट छोड़ने को तैयार नहीं हो रही थी।

जब महिला को बताया गया कि यह सीट त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की है। जवाब में महिला ने तपाक से कहा कि तो क्या हुआ? मुख्यमंत्री चाहें तो उनकी सीट पर जाकर बैठ सकते हैं। मैं इस सीट से नहीं उठूंगी। फ्लाइट के अंदर काफी देर तक इस बात को लेकर हंगामा हुआ। महिला को बताया गया कि आपकी इस हरकत पर आपको फ्लाइट से ऑफ लोड करके पुलिस के हवाले किया जा सकता है। तब किसी तरह से महिला चीफ मिनिस्टर की सीट से उठी।

यह वाक्या इंडिगो की फ्लाइट का है। मुख्यमंत्री के साथ दो वरिष्ट आईएएस अफसर भी थे। मुख्यमंत्री के फ्लाइट में आने के बाद उनके अधिकारियों ने देखा कि उनके साहब की सीट पर कोई महिला बैठी है। इसी बीच एयर होस्टेस भी वहां आ पहुंची। महिला को समझाया गया कि आपको फ्लाइट में इस तरह की हरकत करने पर नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है। इसके बाद फ्लाइट ने अगरतला के लिए टेक ऑफ किया। मामला राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़ा होने की वजह से इसकी रिपोर्ट एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को भी दी गई।