पश्चिम बंगाल कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब ममता सरकार सात नए ज़िले बनाने की तैयारी कर रही है, सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को यह जानकारी दी।


पश्चिम बंगाल के नए जिलों में सुंदरबन, इच्छामती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं। तो अब पश्चिम बंगाल में जिलों की कुल संख्या 30 हो जाएगी। ममता बनर्जी ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, राज्य मंत्रिमंडल ने आज प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।