MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही चुनावी मैदान भी तैयार हैं. बीजेपी ने एक के बाद एक चार लिस्ट जारी कर 136 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है. इनमें केंद्रीय मंत्रियों सहित कई दिग्गज उम्मीदवार शामिल हैं.

वहीं, कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. हालांकि, बीजेपी ने उम्मीदवारों को मैदान में तो उतार दिया पर मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुप्पी साध ली.

चुनावी तारीख सामने आने के बाद कमलनाथ ने सतना दौरे के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब तक जारी होगी, इसकों लेकर चुप्पी तोड़ी हैं. उन्होंने साफ़ कर दिया कि पितृ पक्ष खत्म होते ही कांग्रेस सूची जारी करेंगी.

बता दें कि बीजेपी लगातार इसी मुद्दे पर कांग्रेस को घेर रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी होने के बाद कहा, कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश में जमीन नहीं बची है, इसलिए वे प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रहे हैं. इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी.

ख़ैर, अगले महीने 17 नवंबर को वोटिंग के बाद 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे ये बता देंगें की मतदाताओं ने किसे सत्ता की दहलीज चढ़ाया हैं और किसे नहीं?