वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्ति आईएफएस डॉक्टर शुक्ला CZA के वरिष्ठ सलाहकार बने


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

डॉ. शुक्ला क्रिटिकल वन्य प्राणियों के प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण परियोजनाओं ("अरावली सफारी" सहित) और मान्यता प्राप्त चिड़ियाघरों के मूल्यांकन/निगरानी पर मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे..!!

भोपाल: प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्ति आईएफएस और वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ संजय शुक्ला को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण में वरिष्ठ सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया है। डॉ. शुक्ला को कार्यकाल 1 अगस्त, 2025 से 31 जुलाई, 2026 तक प्रभावी रहेगा।

डॉ शुक्ला की ज़िम्मेदारियां..

डॉ. शुक्ला क्रिटिकल वन्य प्राणियों के प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण परियोजनाओं ("अरावली सफारी" सहित) और मान्यता प्राप्त चिड़ियाघरों के मूल्यांकन/निगरानी पर मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। वे वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर रहते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चिड़ियाघरों में समाधानों की पहचान करने, कार्य योजनाएँ तैयार करने और अनुकूल प्रबंधन दृष्टिकोण सुनिश्चित करने में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। 

इसके अतिरिक्त वे वरिष्ठ परामर्शदाता राष्ट्रीय वन्यजीव रेफरल केंद्र (NRC-W) की स्थापना और चिड़ियाघरों में बायोबैंकिंग सुविधाओं सहित कई चल रही परियोजनाओं के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। हरियाणा सरकार के सहयोग से गुरुग्राम, हरियाणा में दुनिया की सबसे बड़ी वन्यजीव सफारी "अरावली सफारी" की स्थापना की प्रक्रिया के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।