दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की खबर सामने आई है। एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। इस दौरान चार राउंड फायर किए गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। महिला को गोली क्यों मारी गई इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि हमलावर वकील के भेष में आए थे। उसने महिला को चार गोली मार दीं। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के पेट में गोली मारी गई है। हालांकि गोली लगने के बाद भी महिला खुद कोर्ट परिसर के बाहर चलकर गई। उसकी चीखों से उसका दर्द साफ झलक रहा है। महिला को 'जान निकल गई' चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर से निकलने के बाद महिला को एंबुलेंस से एम्स हॉस्पिटल भेजा गया है।