भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आत्महत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है. भोपाल में मंत्रालय में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है उसने पांचवी मंजिल से छलांग लगाई है.
मध्यप्रदेश में मंत्रालय में काम करने वाली महिला का नाम रानी शर्मा बताया जा रहा है. उन्होंने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है महिला कर्मचारी रानी शर्मा ने शाहपुरा इलाके की एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
महिला वल्लभ भवन में मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में जॉब करती थी. उनके पिता वेदराम शर्मा ग्वालियर कोतवाली थाने में कार्यवाहक उपनिरीक्षक हैं. महिला अपने साथी के साथ भोपाल में ही रह रहीं थीं. फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.