नवरात्रि का त्यौहार अब आने को है । इस दौरान लोगों में गरबा पंडालों को लेकर काफी क्रेज रहता है। इस मामले में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि गरबा पंडाल में बिना पहचान पत्र एंट्री नहीं दी जाएगी।
संस्कृति मंत्री कहा कि -" गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे, इसलिए यहां जो भी आए वो अपना आइडेंटिटी कार्ड लेकर आए, ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी"।
साथ ही उन्होंने कहा सभी गरबा आयोजक सजग भी हैं और सतर्क भी। गरबा पंडाल में जो भी आएं अपना आइडेंटिटी कार्ड लेकर आएं। बिना आई कार्ड के किसी को भी गरबा पंडाल में घुसने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
इस एलान के बाद कोई भी व्यक्ति अब अपनी पहचान छुपाकर इन पंडालों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। संस्कृति मंत्री का ये बयान लगाकार गरबा पंडालों से सामने आ रही अप्रिय घटनाओं के चलते आया है, भविष्य में भी किसी तरह की कोई घटना ना हो इस पर लगाम लगाए जाने के लिए ही इस तरह की सख्ती की जा रही है।