भोपाल: ब्यूरोक्रेट के रंगीन मिजाजी के किस्सों में अब एक आईएफएस अधिकारी का नाम भी जुड़ गया है. 2017 के युवा आईएफएस 'मी-टू' के फेर में फंस गए हैं. अब उन पर विवाह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
एक विधायक ने भी उनको सलाह दी है कि विवादों से बचना है तो संबंधित महिला से विवाह कर लो. विधायक की सलाह के बाद मंत्रालय से लेकर मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है.
युवा आईएफएस अधिकारी अपनी पहली ही पोस्टिंग में अपने पद की गरिमा को ताक पर रखते हुए चरित्र हनन के कार्य में जुट गए. अब उनके किस्से रेंजर से लेकर भोपाल के सीनियर अफसर भी बताने लगे हैं.
युवा आईएफएस अधिकारी मी-टू की जाल से उभर पाए हैं कि नहीं, यह आने वाला वक्त बताएगा. फिलहाल मामला शांत है किंतु पीड़िता भोपाल तक शिकायत करने का मन बना रही है.