भोपाल: राज्य सरकार ने श्रम विभाग द्वारा संचालित संबल योजना के तहत मप्र असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को असमय मृत्यु पर अनुग्रह राशि के भुगतान हेतु 615 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं।
दरअसल अनुग्रह राशि के कुल 40 हजार 765 प्रकरण लंबित हैं जिसके लिये कुल 893 करोड़ 80 लाख रुपये की आवश्यक्ता थी लेकिन इसमें से 615 करोड़ रुपये ही भुगतान के लिये आवंटित किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि संबल योजनांतर्गत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपये, आंशिक दिव्यांगता पर 1 लाख रुपये एवं स्थायी दिव्यांगता पर 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी