Congress Sanghatan Srajan: कांग्रेस ने एमपी में घोषित किए 88 नगर अध्यक्ष, 4 जिलों की कार्यकारिणी भी घोषित


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जिला कार्यकारिणी घोषित किए जाने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। करीब एक महीने पहले भी कुछ जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई थी, लेकिन केंद्रीय संगठन ने जम्बो कार्यकारिणी पर नाराजगी जताते हुए छोटी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए थे..!!

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को 88 नगर अध्यक्ष, 57 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम और चार जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिला कार्यकारिणी घोषित किए जाने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। करीब एक महीने पहले भी कुछ जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई थी, लेकिन केंद्रीय संगठन ने जम्बो कार्यकारिणी पर नाराजगी जताते हुए छोटी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए थे। 

इसके बाद अब फिर से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नगर अध्यक्षों में श्योपुर जिले में तीन, ग्वालियर ग्रामीण जिले में 6, दतिया जिले में दो, अशोक नगर जिले  में एक, गुना जिले में तीन, सागर ग्रामीण में 15, पन्ना जिले में 7, निवाड़ी जिले में 5, मैर जिले में 2, मंडला जिले में 5, जबलपुर ग्रामीण जिले में 8, पांढुर्णा जिले में 5, रायसेन जिले में 11, भोपाल जिले में बैरसिया, शाजापुर जिले में 5, आगर मालवा जिले में 4 और झाबुआ जिले में 4 नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

बड़वानी में जिला अध्यक्ष और जिला संगठन महामंत्री मिलाकर कुल 51 पदाधिकारी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 14 महामंत्री, 23 सचिव के अलावा सोशल मीडिया के दो प्रभारी बनाए गए हैं। जबलपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी में भी अध्यक्ष और जिला संगठन महामंत्री सहित कुल 50 पदाधिकारी हैं। 

इसमें 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के दो प्रभारी बनाए गए हैं। कटनी जिले की कार्यकारिणी में कुल तीस पदाधिकारी हैं। इसमें भी जिला अध्यक्ष और जिला संगठन महामंत्री शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के अलावा 6 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री, 10 सचिव और एक सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। श्योपुर जिले की भी कार्यकारिणी में कुल तीस पदाधिकारी हैं।