एयर इंडिया के विमान में 11 लोग बीमार, लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में बीमार पड़े लोग


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

एयर इंडिया की फ्लाइट में फूड पॉइजनिंग की आशंका, 5 यात्री बीमार, 2 क्रू मेंबर बेहोश..!!

24 जून मंगलवार को लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-130 की उड़ान के दौरान 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर अचानक बीमार पड़ गए। इस घटना के पीछे फूड पॉइजनिंग को कारण माना जा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर को जांच के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जाही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों को चक्कर आने और उल्टी जैसी समस्या हुई। इस अचानक हुई घटना के पीछे फूड पॉइजनिंग को कारण बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान केबिन प्रेशर में गड़बड़ी के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है। हालांकि, इस फ्लाइट में ऑक्सीजन मास्क नहीं पहना गया था, जिसके कारण फूड पॉइजनिंग की संभावना ज्यादा लग रही है।

एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि विमान में सवार 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर अचानक बीमार पड़ गए। फ्लाइट के मुंबई पहुंचते ही यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया और मामले की जांच की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और इस घटना से जुड़ी सभी जानकारी जांच अधिकारियों को दे दी गई है।