गुजरात: BJP की पहली लिस्ट में 160 नाम, रवींद्र जडेजा की पत्नी को भी टिकट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में 160 नाम हैं। भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी चुनाव मैदान में उतारा है। वे जामनगर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी बनाई गई हैं।

दिल्ली में BJP की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बुधवार को हुई मेराथन मीटिंग के बाद लिस्ट जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस लिस्ट में भाजपा ने 38 विधायकों का टिकट काटा है। कांग्रेस से आए हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर को भी टिकट दिया गया है।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है। मोरबी में भाजपा ने मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। मोरबी पुल हादसे के वक्त कांतिलाल लोगों की जान बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। उन्होंने जल्द रेस्क्यू के लिए वीडियो भी पोस्ट किया था। 

इसे पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडास्मा जैसे दिग्गज नेताओं ने चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह शामिल हुए थे।