मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 19 मई को उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न लोकसभाओं में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह 9.45 पर गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम यादव सुबह हेलीकॉप्टर से जिले के गोटेगांव पहुंचे। उन्होंने यहां किसानी मोहल्ले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लिया और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे मणिनागेन्द्र पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
कुछ देर यहां रुकने के बाद वे वापस चले गये। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विधायक महेंद्र नागेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दोपहर 12.20 बजे उत्तर प्रदेश की लोकसभा गाजीपुर के जंगीपुर में जनसभा एवं दोपहर 1.55 बजे बलिया लोकसभा के बारिया स्थित दुबे छपरा इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
डॉ. यादव शाम 6.05 बजे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सरोजनी नगर स्थित पिलांजी गांव के रामलीला मैदान में जनसभा एवं शाम 7.35 बजे दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कालकाजी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।