राज्य वन सेवा के 22 अधिकारी बने भारतीय वन सेवा के अधिकारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्ष 2023 के लिये माधव सिंह मौर्य, ज्योति मुदिया, हरीश चन्द्र बघेल, संतोंष कुमार रनशौरे, शीतल प्रसाद शाक्य, बालक राम सिरसाम, भानु प्रकाश बाथम, रामकृष्ण सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, सुदर्शन सोनवानी एवं योहान कटारा का भावसे में चयन किया गया है..!!

भोपाल: केंद्र सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने मप्र में राज्य वन सेवा के 22 अधिकारियों को भारतीय वन सेवा का अधिकारी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष 2023 के लिये माधव सिंह मौर्य, ज्योति मुदिया, हरीश चन्द्र बघेल, संतोंष कुमार रनशौरे, शीतल प्रसाद शाक्य, बालक राम सिरसाम, भानु प्रकाश बाथम, रामकृष्ण सोलंकी, रेशम सिंह धुर्वे, सुदर्शन सोनवानी एवं योहान कटारा का भावसे में चयन किया गया है। 

इस सूची में सुरेश कुमार अहिरवार का नाम भी दिया गया है परन्तु उनके लिखा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण में क्लीयरेंस मिलने पर ही इन्हें भावसे में शामिल किया जायेगा। इसी प्रकार वर्ष 2024 के लिये विद्या भूषण मिश्रा, राजबेंन्द्र मिश्रा, अनुभा त्रिवेदी, जया पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, लाल सुधाकर सिंह, शिको राही, विजेंद्र खोबरागढ़े तथा भारत सोलंकी का भावसे में चयन किया गया है। इस सूची में भी सुरेश कुमार अहिरवार का नाम दिया गया है परन्तु इस बार भी उनके लिये लिखा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण में क्लीयरेंस मिलने पर ही इन्हें भावसे में शामिल किया जायेगा।