भोपाल: राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 23 दिव्यांग विद्यार्थियों को अब तक लैपटॉप नहीं मिल पाये हैं। इसकी शिकायतें मिलने पर विभाग ने जिलों में पदस्थ अधीनस्थ संयुक्त संचालकों/उप संचालकों को निर्देश दिये हैं कि वे इन शिकायतों का तत्काल निराकरण करें।
ग्वालियर के नरेश कुमार को 21 दिन, मुनेश को 42 दिन, देवेन्द्र को 126 दिन, राजू को 48 दिन, छतरपुर के मनोज कुमार को 24 दिन, जबलपुर के संदीप को 44 दिन, सौरभ को 48 दिन, मनीष को 49 दिन, महावीर को 50 दिन, जितेन्द्र, अमित, सत्यकांत, राजू, चांदपाल एवं प्रियांश को 51-51 दिन, विवेक, शाहजन खान, आदित्य कुमार तथा गोविन्द को 52-52 दिन, भोपाल की अनीता को 55 दिन, दीपक को 59 दिन, सिंगरोली के प्रदीप को 7 दिन तथा सीहोर के आशुतोष को 26 दिन पूर्व की की गई शिकायत के बाद भी योजना के तहत लैपटॉप नहीं मिले हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी