भोपाल: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज यानि इलाहाबाद में मप्र सरकार की लीडर रोड, काटजू रोड एवं हैबिट रोड में अचल सम्पत्तियां स्थित हैं तथा इनमें से 49 सम्पत्तियों पर विभिन्न लोगों ने दुकान, मकान एवं प्लाट बनाकर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। मप्र सरकार ने कलेक्टर प्रयागराज को पत्र लिख कर इन अतिक्रमणों को हटाने का अनुरोध किया है।
राज्य के लोक निर्माण विभाग से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, इन 49 सम्पत्तियों पर वर्ष 2010 से निरन्तर अतिक्रमण है तथा अतिक्रमाकों की सूची में जरीना बेगम, मोहम्मद हुसैनी एवं मोहम्मद मसूरवानी का नाम भी शामिल है। इन सभी अतिक्रमाकों को राज्य के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने व्यक्तिगत सम्पर्क कर अतिक्रमण हटाने का अनुरोध भी किया है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी