भोपाल: मध्यप्रदेश प्रेस क्लब द्वारा आज डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद अभिनीत बहुचर्चित फिल्म "द नर्मदा स्टोरी" की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन सिनेपोलिस, आशिमा मॉल, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर फिल्म का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव अजय सिंह, प्रेस्टीज कॉलेज की डीन डॉ. रेनू यादव, रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के अनिल तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों ने इसकी विषयवस्तु पर चर्चा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
"द नर्मदा स्टोरी" न्याय, महिला सुरक्षा एवं लड़कियों की गुमशुदगी जैसे संवेदनशील विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म समाज को जागरूक, संवेदनशील और सशक्त बनने का संदेश देती है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी सार्थक फिल्मों का प्रदर्शन समाज में सकारात्मक सोच और जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।