भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. उन्हें जल्द ही बड़ा वेतन लाभ मिल सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में जुलाई में बंपर वृद्धि (salary hike) की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों के DA में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है वहीं फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) भी इन कर्मचारियों को खासी सौगात दे सकता है। फिटमेंट फैक्टर पर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि किए जाने पर कर्मचारियों को जुलाई में ही इसका लाभ मिल सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम 3400 वेतन वृद्धि का लाभ मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
DA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव
माना जा रहा है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए DA में 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है। वर्तमान में 34 प्रतिशत DA है। कम से कम 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का DA 39 प्रतिशत हो सकता है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए हर साल दो बार बढ़ता है. जनवरी में बढ़ोतरी के बाद जुलाई में इसमें बढ़ोत्तरी की जानी है. ऐसे में माना जा रहा है कि डीए में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की आय न्यूनतम 3,400 रुपए प्रति माह बढ़ सकती है।
इसके अलावा कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर पर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना करने की लगातार मांग कर रहे हैं। अभी यह केवल 2.57 गुना है. अगर केंद्र सरकार यह मांग मान लेती है तो कर्मचारियों का मूल वेतन भी खासा बढ़ जाएगा. फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि किए जाने पर कर्मचारियों को जुलाई में ही इसका लाभ मिल सकता है. इस प्रकार अगले माह केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी होने के साथ मूल वेतन में वृद्धि की भी पूर्ण संभावना है।