अब आगे भी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान रैलियों और सभाओं पर रोक जारी रहेगी. महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रतिबंध को बरकरार रखने के फैसले को जारी रखा है. इससे पहले चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने कहा था कि 15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैली, सभा और यात्रा पर रोक रहेगी.
Election Commission further bans poll rallies & roadshows in poll-bound states till 22nd January pic.twitter.com/xXdqPNdKmo
— ANI (@ANI) January 15, 2022
15 जनवरी को स्थिति की समीक्षा के बाद फैसला लिया जाएगा. जिसके तहत आज 15 जनवरी को चुनाव आयोग ने इन राज्यों में 22 जनवरी तक सभी चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने पहले 15 जनवरी तक सभी चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी थी. अब एक बार फिर इस फैसले को आगे बढ़ा दिया गया है.