केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची आज घोषित की जा रही है। मंत्री ने कहा कि पिछले 5 साल में योगी सरकार ने गुंडाराज पर नकेल कसी है, यूपी गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से मुक्त है।

यूपी में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज काफ़ी तेज़ी से बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इससे पहले सपा के 29, बसपा ने 53 और कांग्रेस के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने 107 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। गोरखपुर सिटी सीट से योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारा गया है जबकि सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव मौर्य को मैदान में उतारा गया है। अंतिम चरण में अपना दल और निषाद पार्टी से समन्वय पर चर्चा होगी।

योगी आदित्यनाथ अयोध्या से नहीं गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होगा। जिनमें से 57 नामों की घोषणा होनी है। गोरखपुर शहर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज की सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

जानिए 107 उम्मीदवारों के बारे में :