पंजाब के लुधियाना कोर्ट के वॉशरूम में धमाका हुआ है. जांच शुरू कर दी गई है. कोर्ट में हुए विस्फोट को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने की सूचना है. इसके अलावा घायलों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है.
Punjab | Several feared injured in explosion in Ludhiana District Court Complex
— ANI (@ANI) December 23, 2021
Details awaited. pic.twitter.com/H3jaqit93H
विस्फोट ने पूरी इमारत को हिलाकर रख दिया :
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना कोर्ट की तीसरी मंजिल पर कोर्ट नंबर 9 में बाथरूम के पास धमाका हुआ. जिसमें उसी समय एक महिला की मौत हो गई है. धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग हिल गई. यहां आसपास के लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल था. पार्किंग में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.
वकील हड़ताल पर थे :
मिली जानकारी के अनुसार आज कोर्ट में वकीलों की हड़ताल होने से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच कर रही है. विस्फोट किसने और क्यों किया, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है.