खूबसूरती से लेकर सेहत तक बेहद फायदेमंद है गाजर का जूस


Image Credit : twiter

स्टोरी हाइलाइट्स

गाजर खाने से कमजोरी दूर हो जाती है जो रोग को भी आपसे दूर रखता है, जानिए गाजर का जूस पीने के फायदे..

शरीर में कमजोरी भी लगातार बढ़ती उम्र के साथ आती है। गाजर खाने से यह कमजोरी दूर हो जाती है जो रोग को भी आपसे दूर रखता है। जानिए गाजर का जूस पीने के फायदे।

आँखों के लिए बहुत फायदेमंद :

गाजर का रस खून बढ़ाता है। खासकर आंखों के लिए गाजर बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आंखों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

तनाव कम करता है :

गाजर का जूस बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। एक अध्ययन के अनुसार बीटा कैरोटीन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह ग्लूटाथियोन चयापचय में सुधार करता है।

त्वचा सुंदर बनेगी :

गाजर विटामिन-ए से भरपूर होती है। रोजाना 1 गिलास गाजर का रस पीने से त्वचा में निखार आता है।

प्रेग्नेंसी में भी फायदेमंद :

गाजर का जूस पीने से कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें पाए जाने वाले कैंसर रोधी गुण इससे बचाव करते हैं। साथ ही यह गर्भावस्था में भी फायदेमंद होता है। साथ ही गाजर का जूस पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

हृदय रोग के जोखिम को कम करता है :

गाजर के जूस का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसे पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।