कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में बुधवार को शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच झड़प गुरुवार सुबह तक चली. जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी संगठन का एक आतंकी मारा गया है. जानकारी के अनुसार, सेना के लिए यह बड़ी सफलता है. 

जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया :

मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान बाबरभाई के रूप में हुई है. वह पाकिस्तान का रहने वाला था. साल 2018 से शोपियां और कुलगाम में काफ़ी सक्रिय भी था. आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं. साथ ही एक जम्मू निवासी रोहित छिब मुठभेड़ में मारा गया है. इसके अलावा, सेना के तीन जवान और दो नागरिक भी घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना के आधार पर तलाशी अभियान जारी :

पुलिस को परवान इलाके में आतंकियों की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. घेरा कसता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी बाबर को सैनिकों ने मार गिराया.

एक शहीद, सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल :

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी बाबर मारा गया. उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. साथ ही एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है. तीन सैनिक और दो नागरिक भी घायल हो गए. जिसका इलाज चल रहा है. कुछ नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं.