नए साल (New Year 2022) में ऑनलाइन फूड डिलीवरी, एटीएम ट्रांजैक्शन जैसी चीजें महंगी हैं, लेकिन इंडियन ऑयल कंपनी ने नए साल के पहले दिन कुछ राहत दी है. कंपनी ने नया साल शुरू होते ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम करने का फैसला लिया है. 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर यह कटौती की गई है.
Commercial LPG cylinder prices slashed by Rs 102.50
— ANI Digital (@ani_digital) January 1, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/Ua7xgO4seJ#LPG pic.twitter.com/WCOt9bZM20
IOCL के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 102 रुपये घटकर 1998.5 रुपये कर दी गई गई. दिल्ली में 31 दिसंबर तक 19 किलो के एक सिलेंडर की कीमत 2,101 रुपये थी. चेन्नई में 19 किलो एलपीजी की कीमत 2131 रुपये जबकि मुंबई में 1948.50 रुपये होगी. नई दरें लागू होने के बाद आज से कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,076 रुपये हो गई है.
नए साल में सिलेंडर के रेट बदले :
दिल्ली-900
मुंबई-900
कोलकाता-926
चेन्नई-916
लखनऊ- 938
जयपुर- 904
पटना- 998
इंदौर-928
अहमदाबाद- 907
पुणे- 909
गोरखपुर- 962
भोपाल- 906
आगरा- 913
रांची- 957
यहां तक कि नए साल में गैस कंपनियों द्वारा किए गए एलपीजी सिलेंडर टैरिफ भी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही हैं। यह छूट 19 किलो के सिलेंडर पर है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।