देश में कोरोना की रफ़्तार काफ़ी तेज़ हों गई है। पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इटली से अमृतसर आए एक विमान में 125 यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए है। विमान में कुल 179 यात्री सवार थे। इन सभी यात्रियों को अमृतसर में क्वारंटाइन किया गया है।
देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 90,928 नए कोरोना मरीज मिले हैं। साथ ही अब तक 325 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 56.5 फीसदी ज्यादा मरीज मिले है।
इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज :
देश के इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 26,538, पश्चिम बंगाल में 14,022, दिल्ली में 10,665, तमिलनाडु में 4,862 और केरल में 4,801 नए कोरोना मरीज मिले है। 90,928 नए मामलों में से 66.97 प्रतिशत मामले अकेले इन पांच राज्यों से आए हैं। इनमें से 29.19 फीसदी मरीज अकेले महाराष्ट्र के हैं। महत्वपूर्ण रूप से इन 5 राज्यों में देश की कुल रोगी आबादी का 66 प्रतिशत हिस्सा है।
देश में 2,630 ओमिक्रॉन मरीज :
ओमिक्रोन वैरिएंट की बात करें तो देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या अब 2,630 पहुंच गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज हैं, जिनमें से महाराष्ट्र में 797 और दिल्ली में 465 हैं। ओमिक्रोन वाले 2,630 मरीजों में से 995 मरीज ठीक हो चुके हैं।