देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आम जनता से लेकर कई बड़े नेता और अभिनेता भी इसकी चपेट में आ रहें हैं। आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भाजपा के 70 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। रक्षा मंत्री ने सोमवार को ट्विट करते हुए लिखा कि, मैंने आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद को अलग करने और परीक्षण करने का अनुरोध करते हैं।
I have tested positive for Corona today with mild symptoms. I am under home quarantine. I request everyone who have recently come in my contact to isolate themselves and get tested.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 10, 2022
देश में पिछले कुछ समय से कोविड वायरस (कोविड-19) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ कोरोना ही नहीं, बल्कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी तेजी से फैल रहा है। हालात यह हैं कि एक ही हफ्ते में संक्रमितों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। ऐसा माना जाता है कि यह ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण हुआ है, क्योंकि इससे अधिक से अधिक लोग संक्रमित हों रहें हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 1.80 लाख नए मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा शनिवार के मुकाबले 12.6% ज्यादा है। नए मामलों के बढ़ने के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 9 जनवरी को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 के अब तक 6,38,872 मामले सामने आए। यह 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दर्ज किए गए 1,02,330 मामलों से छह गुना अधिक है। इस हिसाब से भारत में 27 दिसंबर को केवल 6,531 मामले सामने आए थे, लेकिन 2 जनवरी को यह बढ़कर 27,553 हो गया। पिछले सप्ताह के पहले दिन यानी 3 जनवरी को 33,750 मामले दर्ज किए गए और बाद में 9 जनवरी को यह आंकड़ा 1.5 लाख को पार कर गया है।